{"_id":"6a1dc9ccfc96552cbd0d0b45","slug":"cpims-statewide-protest-against-electricity-lpg-and-inflation-mau-news-c-295-1-svns1029-146424-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिजली, रसोई गैस और महंगाई के विरोध में माकपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिजली, रसोई गैस और महंगाई के विरोध में माकपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन में पहुंचे कार्यकर्त
कलेक्ट्रेट परिसर में बिजली संकट, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की किल्लत और महंगाई को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा के जिला मंत्री डॉ. अब्दुल अजीम खान ने कहा कि आसमान छूती महंगाई, भयंकर बेरोजगारी, बिजली संकट, पेट्रोलियम उत्पादों में लगातार बढ़ोतरी और खेती-किसानी की बदहाली के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण देश की स्थिति कमजोर हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जिसके कारण किसान आत्महत्या और खेती छोड़ने को मजबूर हैं। साथ ही बेरोजगारी बढ़ने से युवा वर्ग दर-दर भटक रहा है।
उन्होंने आम जनता, किसान, मजदूर, छात्र और युवाओं से अपने बुनियादी मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान विरेन्द्र कुमार, इम्तेयाज अहमद (पूर्व विधायक), रामअवतार सिंह, रामसोच यादव आदि मौजूद रहे।