{"_id":"7ad239ab83d88bd8d2b9727072963299","slug":"cpi-activists-burn-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले ने फूंका श्रम मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले ने फूंका श्रम मंत्री का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र रोहित के आत्महत्या करने के मामले में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने डीसीएसके पीजी कालेज मोड़ पर सिकंदराबाद भाजपा सांसद व श्रममंत्री बीके दत्रात्रेय का पुतला फूंका।
कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हो गए हैं। कहा कि रोहित एक प्रतिभावान और बौद्धिक छात्र था। जो हक व इंसाफ की लड़ाई में आगे रहता था। उसके विचार से भाजपा व आरएसएस भयभीत थी। वह अंबेडकर छात्र संगठन से जुड़कर समाज के सबसे वंचित तबके के छात्रों के हक की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा था।
इस अवसर पर अरविंद मूर्ति, संतोष, इकबाल अहमद, शाहिद, बसंत कुमार, सुरेश चौहान, केदार राम आदि शामिल थे। कोपागंजः इसी मुद्दे पर बोधिसत्व समाज सेवा संस्थान के लोगों ने कोपागंज थाने के पास गुरुवार को जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
सभी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री,स्मृति ईरानी,श्रम मंत्री बंगारू दत्तात्रेय व कुलपति पी अप्पा राव को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया। सभी ने एक स्वर में तीनो मंत्रियों को उनके पदों से बर्खास्त करते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
अंत में यह जुलूस प्रदर्शन सभा के रूप में तब्दील हो गया साथ ही सभी ने मृतक रोहित को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। पुतला दहन करने वालों में उदय प्रताप राव, संतोष, सोनू, शनि, ओमप्रकाश, उमेश, गोपाल आदि शामिल थे।