फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Court timings changed starting today following a High Court order.

Mau News: उच्च न्यायालय के आदेश पर आज से न्यायालयों का समय बदला

Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Court timings changed starting today following a High Court order.
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने जनपद न्यायालय के कार्य समय में परिवर्तन किया है। नई व्यवस्था 1 जुलाई से प्रभावी होगी।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी समाप्त होने के उपरांत अब न्यायालय एवं कार्यालय पूर्ववत समय के अनुसार संचालित होंगे।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार कचहरी का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। न्यायालयों में न्यायिक कार्य प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक संपादित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपराह्न 1:30 बजे से 2 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। भोजनावकाश के उपरांत न्यायालय पुनः निर्धारित समय तक संचालित होंगे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि नई समय-सारिणी का अनुपालन जनपद न्यायालय के सभी न्यायालयों, कार्यालयों एवं संबंधित शाखाओं में अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों तथा वादकारियों से अनुरोध किया है कि वे 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी नई समय-सारिणी के अनुरूप न्यायालय में उपस्थित होकर न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed