फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Couple beaten up over Tatkal ticket, Tahrir against unknown

तत्काल टिकट को लेकर दंपति को पीटा, अज्ञात के खिलाफ तहरीर

Sat, 11 Jun 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten up over Tatkal ticket, Tahrir against unknown
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मुंबई के लिए तत्काल टिकट लेने गई महिला और उसके पति को अराजकतत्वों ने मारा पीटा। साथ ही महिला के साथ अमर्यादित आचरण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक भाग गए। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की। महिला ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारण अपने मायके में रह रही एक महिला के पति को मुंबई जाना था। काफी दिनों से वह तत्काल टिकट के लिए प्रयास कर रही थी। शुक्रवार की रात से ही उसका पति लाइन में लगकर स्टेशन पर सोया था। सुबह तत्काल टिकट बुकिंग सेवा शुरू होने से पहले तीन-चार की संख्या में पहुंचे युवक महिला के पति के साथ गाली गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे। महिला के विरोध करने पर अराजक तत्वों ने उसके साथ भी अमर्यादित आचरण करते हुए मारा पीटा और गाली गलौज की। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक बाइक छोड़ कर भाग गए। चौकी पुलिस ने बताया एक महिला ने कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed