फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Countdown starts, 18 plus vaccination will be done from tomorrow at six centers

काउंट डाउन शुरू, कल से छह केंद्रों पर 18 प्लस का होगा टीकाकरण

Sun, 30 May 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Countdown starts, 18 plus vaccination will be done from tomorrow at six centers
मऊ। जिले में लंबे इंतजार के बाद आखिर युवाओं को कोविड-19 का टीका एक जून से लगाया जाएगा। पांचवें चरण में मंगलवार से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगना शुरू होगा। शुरूआती दौर में यह टीका जिले के छह अस्पतालों पर लगेगा। हर अस्पताल पर दो-दो केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा तीसरी लहर को देखते हुए दो अस्पतालों में विशेष टीकाकरण का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में 1 जून से 18 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में सिर्फ छह स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। बताया कि टीकाकरण के लिए युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। बोले कि इसके अलावा महिला जिला अस्पताल तथा मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक पर भी विशेष टीकाकरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के टीकाकरण के लिए छह हजार वैक्सीन का स्टॉक जिले में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में लगेगा टीका
इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी परदहां, सीएचसी रानीपुर, सीएचसी फतेहपुर मंडाव के साथ सीएचसी घोसी पर टीका का कार्य शुरू किया जाएगा। इन केंद्रों पर रोजाना एक हजार युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed