फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona positiv

एक और कोरोना पाजीटिव मिला

Thu, 18 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona positiv
नगर के फातिमा तिराहा पर हाटस्पाट एरिया में बैरिकेटिंग करते मजदूर। - फोटो : MAU
मऊ। वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जहां सनसनी फैल गई। वहीं जिले में कोरोना सकमितों की संख्या 68 पहुंच गई। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो जाएगी। संक्रमित युवक शहर के सहादतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में बतौर स्वीपर काम करता है। साथ ही शहर के मुंशीपुरा मुहल्ले का निवासी है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एससी सिंह ने संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि की। बोले युवक की सैंपलिंग बीते 14 जून को हुई थी। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित की केस हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बताया कि बीते दिनों हर अस्पतालों से पांच-पांच लोगों का नमूना लेने की योजना बनाई गई। इस दौरान संक्रमित मिले युवक का नमूना अस्पताल से लिया गया था। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसके घर के लिए रवाना किया गया है। हिस्ट्री लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार की शाम को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 68 हो जाएगी। इसके अलावा शहर में हॉट स्पॉट की संख्या छह होगा। जबकि पूरे जिले में हॉट स्पॉट 30 होगा।
विज्ञापन

जिले में इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या अब 68 हो गई है। इसमें 8 मरीज सक्रिय है, जबकि एक मरीज की रिपोर्ट आने से पहले मौत हो चुकी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम बीएचयू मेडिकल कॉलेज से तीन रिपोर्ट आई, जिसमें जिले के अलग अलग क्षेत्रों के तीन लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। पहला मामला नगर के छोटी रहजनिया में एक कोरोना पॉजीटिव मिला है। जो 27 मई को अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ मुंबई से लौटा था। इन पांचों की सैंपलिंग 13 जून को गई थी। जिसमें 22 वर्षीय युवक पॉजीटिव मिला। वहीं रानीपुर ब्लाक के सिरसा गांव में 22 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय युवक 13 मई को मुंबई से लौटे थे, उसी दिन दोनों की सैंपलिंग की गई थी। बृहस्पतिवार को छोटी रहजनिया को हॉटस्पॉट बनाते हुए युवक के संपर्क में रहने वाले परिवार के चार सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेजा। वहीं सिरसा गांव में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर गांव को हॉटस्पॉट बनाते हुए दोनों मरीजों के संपर्क में रहने वाले आठ लोगों को जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed