फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

हजारों किमी दूरी तय कर पहुंचा घर, लेकिन 100 मीटर दूर पर हो गया क्वारंटीन

Thu, 30 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
corona
ट्रक में छुपकर मुम्बई से आए लोगों को चिरैयाकोट में क्वारेंटाइन कराते चिरैयाकोट थानाध्यक्ष और स् - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। मुंबई के पनेवल में एक कंपनी में काम करने वाले पांच मजदूर आसाम जा रहे ट्रक में छुपकर घर पहुंचने की कोशिश में थे। लेकिन बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान पकड़े गए। जिन्हें जांच के बाद महतवाना स्थित एक खाली मकान में क्वारंटीन किया गया। इसमें एक मजदूर महतवाना मुहल्ला निवासी था। लेकिन घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर वह क्वारंटीन हो गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि दोपहर में कस्बे के पास एक ट्रक को रोका गया। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह मुंबई के पनवेल से एनजीसी पेट्रोलियम कंपनी से पाइप लेकर आसाम जा रहा है। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें पांच व्यक्ति बैठे मिले। जो कि मुंबई से अपने अपने घर को जा रहे थे। इसमें एक मजदूर अमित मौर्या पुत्र चंद्रिका कस्बे के महतवाना मुहल्ले का निवासी है। जबकि अन्य की शिनाख्त बलिया निवासी सुनील मौर्य पुत्र भृगु, राजेश पुत्र प्रभुनाथ मौर्य, आजमगढ़ निवासी गोविंद मौर्य 26 पुत्र श्याम बिहारी तथा महाराजगंज निवासी अजय मौर्य 35 पुत्र बलिराम के रूप में हुई। पुलिस ने पांचों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें महतवाना मुहल्ले के बाहर खाली एक मकान में क्वारंटीन कर दिया। जबकि ट्रक चालक तथा खलासी केे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed