{"_id":"6127c0be8ebc3e79e65fefc4","slug":"corona-is-shrinking-in-the-district-the-last-patient-also-became-healthy-mau-news-vns608079524","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सिमट रहा है कोरोना, आखिरी मरीज भी हुआ स्वस्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सिमट रहा है कोरोना, आखिरी मरीज भी हुआ स्वस्थ्य
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। जिले में अब तक मिले संक्रमितों मरीजों में सक्रिय एक मात्र मरीज भी बृहस्पतिवार को ठीक हो गया। वहीं 1200 से अधिक आई जांच रिपोर्ट में भी कोई मरीज नहीं मिला। जिले में बृहस्पतिवार को एक भी संक्रमण का मरीज नहीं बचा है।
बीते अप्रैल माह से संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमण का ग्राफ पहली लहर से दोगुनी गती से बढ़ा। जहां पहली लहर के दौरान 31 मार्च 2021 तक करीब तीन हजार 48 मरीज मिले थे। लेकिन वर्तमान में जिले में कुल मरीजों की संख्या आठ हजार 326 तक पहुंच गई थी। यानी बीते एक अप्रैल से बृहस्पतिवार तक 5278 मरीज मिले थे। सकारात्मक बात है कि जिले में बुधवार तक सक्रिय एक मात्र मरीज भी बृहस्पतिवार को स्वस्थ्य हो गया। इस तरह से जिले में अब कोई सक्रिय मरीज नहीं बचा। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जिले में संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है, इसके पीछे टीकाकरण ग्राफ के प्रति जागरूकता है। बताया कि बृहस्पतिवार को मेडिकल टीमों द्वारा 632 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, जबकि 618 संदिग्धों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्राप्त हुई। सकारात्मक बात है कि दोनों रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। बोले कि जिले में सक्रिय एकमात्र मरीज जिसका उपचार होमआईसोलेशन में चल रहा था, वह भी स्वस्थ्य होने से वर्तमान में जिले में अब सक्रिय मरीज एक भी नहीं है।बताया कि जिले में अब तक 8 हजार 326 मरीज मिल चुके है, इसमें 8 हजार 246 मरीज रिकवर हो चुके है। 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।
छह लोग से अधिक लोगों की हो चुकी हैं जांच
मऊ। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर छह लाख से अधिक लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है। बोले कि 3 लाख 33 हजार 254 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई है, जबकि दो लाख 67 हजार 170 लोगों की जांच आरटीपीसीआर से की गई है।इसमें दो लाख 66 हजार 436 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें दो लाख 62 हजार 710 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं 734 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।