{"_id":"60117c969bc93972cd162bca","slug":"corona-infected-district-social-welfare-officer-mau-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपचार के दौरान मौत, लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपचार के दौरान मौत, लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज
Wed, 27 Jan 2021 08:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 27 Jan 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
विनोद कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से संक्रमित जिला समाज कल्याण अधिकारी मऊ विनोद कुमार यादव की उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में बुधवार की सुबह मौत हो गई। हालांकि, बात करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एससी सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार यादव मूल रूप से बलिया जिले के खूंटा गांव के निवासी थे। दिसंबर माह के आखिरी में वे कोरोना से संक्रमित हुए। इस दौरान परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी बुधवार की सुबह मौत हो गई। विनोद कुमार यादव की मौत की सूचना मिलने पर शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन