फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona has no effect on disposal of discussions in the district

जनपद में विवेचनाओं के निस्तारण पर कोरोना का नहीं है असर

Wed, 26 May 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona has no effect on disposal of discussions in the district
मऊ। जनपद में विवेचनाओं के निस्तारण पर कोरोना का कोई असर नहीं है। थानों पर दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में 80 प्रतिशत का निस्तारण हो चुका है। महज 20 फीसदी विवेचनाएं ही लंबित हैं। यह भी केवल चुनाव के दौरान कुछ दिनों की व्यस्तता के चलते लंबित हैं। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने सर्किल के थानों की विवेचनाओं की समीक्षा का दायित्व पुलिस अधीक्षक ने दे रखा है। खुद एसपी भी भी थानावार समीक्षा करते हैं। सबसे अधिक सरायलखंसी थापने में 126 में विवेचनाएं लंबित है। जबकि मधुबन में 33 विवेचनाएं लंबित हैं। हलधरपुर थाने में कुल 48 विवेचनाएं लंबित है।रामपुर थाने में महज सात मामलों की विवेचनाएं लंम्बित हैं। जबकि पच्चीस का निस्तारण हो चुका है।
विज्ञापन

रानीपुर थाने में कुल 34 मामले लंबित है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में मात्र 32 विवेचनाएं लंबित है जबकि सात का निस्तारण हो चुका है। घोसी थाने में कुल 40 विवेचना लंबित हैं। दोहरीघाट थाने में कुल 40 विवेचनाएं लंबित हैं। रानीपुर थाने में कुल 34 विवेचना लंबित हैं। दक्षिण टोला थाने में कुल 22 विवेचना लंबित है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना में विभिन्न मामलों दर्ज 202 मुकदमों में 76 मामलों में पुलिस ने विवेचना कर मामले में रिपोर्ट लगा दिया है। जबकि 126 विवेचनाएं अभी भी लंबित हैं। जबकि चिरैयाकोट में 35 विवेचनाएं लंबित हैं।शहर कोतवाली में 34 विवेचनाएं लंबित हैं। कोपागंज थाने में 110 विवेचनाएं लंबित हैं। इस बाबत पुलिस अधीक्षक घुले सुशील कहते हैं कि कोरोना के प्रभाव के चलते विवेचनाओं के निस्तारण पर कोई असर नहीं पड़ा है। हां, पंचायत चुनावों में कुछ दिनों की व्यस्तता के चलते मामूली असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed