फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Coordinate the collector by creating a human chain

मानव शृंखला बना कर कलेक्ट्रेट का घेराव

Wed, 05 Sep 2018 10:58 PM IST
mau
mau Updated Wed, 05 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Coordinate the collector by creating a human chain
जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते सवर्ण समाज के लोग। - फोटो : mau
एससीएसटी एक्ट के विरोध में आखिरकार समान्य वर्ग लामबंद होकर बुधवार की दोपहर में सड़क पर उतर गया। इस दौरान भारी संख्या में एकजुट हुए लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर लगभग एक किमी की परिधि में मौजूद कलेक्ट्रेट का घेराव किया। साथ ही केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। बाद में जुलूस का नेतृत्व कर रहें श्री किसुनदास फलहारी बाबा ने ही राष्ट्रपति को संबाधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज को सौंपा। जुलूस में सुरक्षा को लेकर चार थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनात रही।  
विज्ञापन


तयशुदा तिथि और समय के अनुसार बुधवार को नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में श्रीकिशुनदास फलहारीबाबा के नेतृत्व में भीड़ एकत्र होना शुरू हुई। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह और अश्वनी सिंह ने भीड़ को एकत्र करने में पूरा सहयोग किया। सुबह से जो एकत्र होने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर तक पूरा मैदान भर गया। इस दौरान जुलूस सोनीधापा इंटर कालेज के प्रांगण से निकले जुलूस में सामान्य के साथ  पिछड़े वर्ग के लोग शामिल रहें।  
विज्ञापन


किशुनदास फलहारी बाबा ने सभी को तिलक लगाया।जुलूस में शामिल लोग हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर भारतमाता की जय, काला कानून वापस लो, सुप्रीमकोर्ट का सम्मान करो, एससी एसटी एक्ट वापस लो, अभी तो ये अगड़ाई है, आगे और लड़ाई है नारा लगाते हुए चल रहे थे। पैदल मार्च जुलूस  रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुरतिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कलेक्ट्रेट परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर नारा लगाया। पत्रक को जिला पंचायत पूर्वअध्यक्ष तथा आयोजक राकेश सिंह ने पढ़कर प्रस्ताव पारित किया। साथ ही   राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर  रामाश्रय राय, रणधीर सिंह, सभाजीतसिंह,  नागेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, रामजतनमिश्रा, आद्याशंकर राय, जर्नादन शर्मा, दीनानाथ राजभर, बालजीत राजभर, शिव शंकर, तेजनाथ यादव शामिल रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed