फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Controversy over the splash on the road with the car

कार से सड़क पर लगे पानी का छींटा पड़ने पर हुआ विवाद

Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Controversy over the splash on the road with the car
घोसी (मऊ)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर बाजार में शनिवार की दोपहर छोटे से विवाद को लेकर बवाल हो गया। मामला दो समुदायों के बीच होने के चलते स्थिति को नियंत्रण में करने के लिये कोतवाली पुलिस के साथ कोपागंज व मधुबन थाने की पुलिस बुलानी पड़ी। देखते ही देखते सुल्तानपुर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस दोनों पक्षों के छह लोगों को पूछताछ के लिये पकड़कर कोतवाली लाई। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी आमिर पुत्र ताहिर का बगल के गांव बनाफ़ा निवासी शिवम सोनकर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर से गाड़ी द्वारा सड़क पर लगे पानी के छींटे पड़ने के विवाद में सुल्तानपुर बाजार में शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे मारपीट हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार होने के चलते सुल्तानपुर बाजार में आमिर के कुछ साथियों ने शिवम की पिटाई कर दी। इसी पिटाई के दौरान ही शिवम की चार पहिया गाड़ी का शीशा फूट गया। इसकी जानकारी जब बनाफा गांव वालों को हुई तो दर्जनों की संख्या में वहां के युवक लाठी डंडे के साथ सुल्तानपुर बाजार में आ धमके और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे बाजार में पूरी तरह अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ नरेश कुमार सिंह और कोतवाल कुमुद शेखर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर बितर किया। पूछताछ के लिये दोनों पक्षों से छह लोगों को कोतवाली लाये। एहतियात के तौर पर मधुबन व कोपागंज थाने की पुलिस भी बुला ली गई। लगभग आधा घंटे चले इस उपद्रव से पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। इस घटना में शिवम, संतोष, अविनाश, करन एवं चंचल घायल हो गये। जबकि पुलिस ने दो युवकों को घायल होने की पुष्टि की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नही आई थी।इस संबंध में कोतवाल कुमुदशेखर सिंह का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed