फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Controversy over placing of Ambedkar statue without permission, administration stops it

Mau News: बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा रखने पर विवाद, प्रशासन ने रोका

Mon, 11 May 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Controversy over placing of Ambedkar statue without permission, administration stops it
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मंडईया चट्टी के समीप रविवार सुबह करीब 8:30 बजे आंबेडकर पार्क की भूमि पर आंबेडकर मूर्ति स्थापित करने की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इसे रुकवा दिया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी स्थान पर नई मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन के समझाने पर मूर्ति के साथ आए लोग वापस लौट गए। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना–मऊ रोड पर मंडईया चट्टी के समीप बालचंद राजभर का मकान और खेत है। उसी खेत के बगल में आंबेडकर पार्क के लिए भूमि छोड़ी गई है। रविवार को बशारतपुर गांव के कुछ लोग गाजे-बाजे के साथ आंबेडकर मूर्ति स्थापना के लिए पहुंचे थे। बालचंद राजभर ने बिना अनुमति मूर्ति रखे जाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल केके वर्मा और नायब तहसीलदार गौरव शाह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मूर्ति कमेटी से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर अधिकारियों ने बिना अनुमति मूर्ति स्थापना से रोक दिया। ॉ

समझाने पर लोग वापस लौट गए। मौके पर किसी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।

कोट----------
सुबह लगभग नौ बजे मंडईया चट्टी के समीप बिना अनुमति मूर्ति स्थापना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। कमेटी के पास अनुमति पत्र नहीं था, इसलिए मूर्ति स्थापना से रोक दिया गया। समझाने पर लोग वापस लौट गए। शांति व्यवस्था के लिए पीएसी तैनात की गई है। -केके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed