{"_id":"5b05ae614f1c1bd8408b773b","slug":"contract-workers-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
mau
Updated Wed, 23 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी सूचना के प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 18 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को हटाने के विरोध में बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदशर्न कर रहे कर्मचारियों का मांग थी कि हटाए कर्मचारियों को बहाल करे। शीघ्र ही कर्मचारियों की बहाल न होने पर प्रदेश के 75 हजार संविदा कर्मचारियों द्वारा आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में डा. शैलजाकांत पांडेय, राजीव कुमार, डा. अपूर्वा कंठ, सर्वेश यादव, डा. नीतू शर्मा, डा. अमृता सिंह सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ संविदा चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए हटाए गए संविदा कर्मचारियों को पुन: बहाल करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन कर रही डा. सीमा वीरेंद्र कुमार, डा. नीतू शर्मा सहित दूसरे चिकत्सकों का कहना है कि 31 मार्च 2018 को बिना पूर्व सूचना के संविदा समाप्त कर दिए जाना शासन का मनमाना रवैया यह दर्शा रहा है कि वह संविदाकर्मियों के अधिकारों का हनन कर रहा। इसे संविदाकर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शीघ्र ही हटाए गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता है। तो सभी संविदा कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं से इतर रहकर अपना विरोध जारी रखेंगे। चेताया कि कर्मचारी अपने हक की आवाज को बुलंद करते रहगेें। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ नीतू शर्मा ,डॉ धर्मेंद्र , डॉ.सीमा वीरेंद्र कुमार, सुनीता, संतोषी ,मोहम्मद नसीम सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।