फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Contract health workers demonstrated at Doharighat CHC.

Mau News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने दोहरीघाट सीएचसी पर किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Contract health workers demonstrated at Doharighat CHC.
दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर विरोध प्रदर्शन किया। तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर मरीजों का उपचार किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 21 मई तक वेतन नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री अवनीश राय ने कहा कि संविदाकर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में तीन महीने का मानदेय न मिलने से कर्मचारी भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष राय ने कहा कि यदि 21 मई तक वेतन और उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो हड़ताल की जाएगी। सभी संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
इस दौरान रजनीश राय, आयुष सिंह, रेनू सिंह, सुषमा सिंह, संगीता राय, डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. खालिदा, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed