फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Consecration of the idols of Lord Hanuman and Lord Vishwakarma took place at Dharauli.

Mau News: धरौली हनुमान जी और विश्वकर्मा जी की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 27 Jun 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Consecration of the idols of Lord Hanuman and Lord Vishwakarma took place at Dharauli.
धरौली में प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित हनुमान जी की मूर्ति।संवाद
घोसी नगर से सटे ग्राम धरौली में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के माहौल में श्री हनुमान जी और श्री विश्वकर्मा जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व धार्मिक परंपरा के अनुसार मूर्तियों को विभिन्न गांवों एवं देवी-देवताओं के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।
विज्ञापन


विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होते ही मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’, ‘जय बजरंग बली’ और भगवान विश्वकर्मा के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत विशाल प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, ग्राम प्रधान बालचंद, अमृतलाल राजभर, शंभूनाथ चौरसिया, सतीश मिश्र, मुखराम राजभर, उपेंद्र राजभर, शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed