फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congressmen took out post tour in protest against agricultural law

कृषि कानून के विरोध में कांग्रसजनों ने निकाली पद यात्रा

Tue, 29 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out post tour in protest against agricultural law
मधुबन।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में जजौली स्थित रामलीला मैदान से कटघराशंकर तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि देश के लिए कांग्रेस ने अनेकों बलिदान दिए। कांग्रेस देश की आजादी की लड़ाई से आज तक हर भारतवासी के हक और अधिकार की आवाज बुलंद करती आ रही है। मौजूदा सत्ताधारी भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर, महिलाएं, छात्र सभी परेशान हैं। हाल यह है कि देश के आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ किसान कई माह से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। इसमें दो दर्जन से अधिक किसानों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन सरकार अब भी अपने पूंजीपति मित्रों के ही पक्ष में खड़ी है, जबकि उसे अन्नदाताओं के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि कोरोनाकाल के समय केंद्र सरकार ने बिना सोचे-समझे जो लाकडाउन लगाया उससे आज भी पूरे देश के लोग परेशान हैं। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि सरकार किसानों के हितैषी बनने का ढोंग करती है लेकिन आज किसान सड़कों पर है जिसकी देन भाजपा सरकार है। इस मौके पर सतीश पांडेय, शिवाजी कन्नौजिया, श्याम नारायण सिंह, उबैदुल्ला, प्रमोद रंजन सिंह, सुरेंद्र राजभर, घनश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed