फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congressmen protested against the arrest of Priyanka Gandhi, many arrested

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम, कई गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested against the arrest of Priyanka Gandhi, many arrested
मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाते समय गिरफ्तार किए जाने को लेकर कांग्रेसजनों ने बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। कांग्रेसियों ने मऊ-गाजीपुर हाईवे को कचहरी मोड़ के पास जाम कर दिया। जिसके बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि जो निर्दोष है उसको गिरफ्तार किया जा रहा है, और जो दोषी हैं उसे छोड़ दिया जा रहा है। यही उत्तर प्रदेश सरकार का कार्य शैली है। भारतीय जनता पार्टी तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामजीत पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश केवल कागजी घोषणा कर जनता को लुभाती है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नौजवान, छात्र और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। 2022 में प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित दिख रहा है। कहा कि जब तक प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया जाता तबतक प्रत्येक कार्यकर्ता जेल भरता रहेगा। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के साथ खड़ा है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती मऊ जनपद के कार्यकर्ता आंदोलन करता रहेगा। विरोध प्रदर्शन में अकरम प्रिमियर, गौरव राय, मधुसूदन त्रिपाठी, विनोद कुमार, बालजी चौहान, कैलाश चौहान, महेंद्र सोनकर, रफी अतहर, रमन पांडेय, वकील अहमद अंसारी, संजय चौहान, सर्वेश कुमार, आफताब सिद्दीकी, विक्की, सईदुल रहमान, तौसीफ इलाही, राजू फारुकी, दुर्ग विजय, रमाशंकर चौहान, बब्बन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed