फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congressmen protest against the arrest of state leaders

प्रदेश के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजनों ने दिया धरना

Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against the arrest of state leaders
कलेक्ट्रेट पर माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : MAU
मऊ। अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गैर कानूनी तरीके से की गई गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही रवैये का परिचय देते हुए जनता के पक्ष में लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर संघर्ष करने वाले कांग्रेस नेताओं को चुन-चुन कर गिरफ्तार कर रही है। हमारे नेता शाहनवाज आलम को तत्काल रिहा किया जाए। एआईसीसी सदस्य घनश्याम सहाय ने प्रदेश कमान के आला नेताओं की अचानक गिरफ्तारी के विरोध में सरकार की जनविरोधी नीतियों पर करारा प्रहार किया। पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि सरकार को कोरोना संकट के समय जनता की दुख तकलीफें दूर करना चाहिए, लेकिन सरकार जनता के वाजिब सवालों पर लड़ने वाले कांग्रेस नेताओं को पुलिस की बदौलत दमन करने पर लगी हुई है। नगर अध्यक्ष युवा नेता विष्णु कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अहिंसात्मक तरीके से जनता के लिए लड़ती रहेगी। वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान खान ने कहा कि सरकार दमन करना बंद करे और जनता के दुख दर्द को दूर करने का प्रयास करे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव सुहैल नोमानी, उदयभान राय, नेसार अहमद, अनिल जायसवाल, समीउल्लाह अंसारी, शशिकांत राय, मनोज कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह, गोपाल, संजय यादव, हंसनाथ तिवारी, रमन पांडेय, आफताब आलम, शैलेंद्र सिंह, पिंटू, मुश्ताक अली, मंसूरी, तौसीफ़ इलाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed