फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congressmen protest against silence and demand the release of the state president

मौन विरोध कर कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग

Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against silence and demand the release of the state president
कांग्रेसियों ने की प्रदेेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग
विज्ञापन

मऊ। घोस में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को मझवारा मोड़ स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम के नेेतृत्व में मौन विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
शनिवार को जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ता मझवारा मोड़ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वह प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन विरोध किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष को अलोकतांत्रिक ढंग से जेल में निरुद्ध किया गया है ।यह सरकार मजदूरों ,गरीबों और जरूरतमंदों के साथी अजय कुमार लल्लू के साथ अन्याय कर रही है,उन्हें शीघ्र ही न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्ना खान ने कहा कि देश एवं प्रदेश के असहाय लोगो को आवश्यकतानुसार मदद नि:स्वार्थ भाव से की गयी और आगे भी की जायेगी। सरकार ने दमनकारी नीतियों से सेवा कार्य नहीं रुकेगा। विरोध के दौरान नेसार अहमद, स्वामीनाथ राय, काजीचंदू भाई, धर्मेंद्र सिंह, अफताब आलम, सिराजुद्दीन मलिक, चंपा भारद्वाज, बलजीत चौहान, विष्णु कुशवाहा, गौरव राय, संपत मौर्य, विनोद कुमार, हुजूर आलम, सरफराज अहमद, प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed