फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress, SP, BJP betrayed everyone

कांग्रेस-सपा, भाजपा सबने छला

Thu, 02 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 02 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congress, SP, BJP betrayed everyone
घोसी में गुरुवार को बसपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद।
विधानसभा चुनाव में घोसी सीट से मैदान में उतरे बसपा प्रत्याशी अब्बास के पक्ष में गुरुवार को बड़ागांव में आयोजित जनसभा को शिया समुदाय के धर्मगुरु कल्बे जव्बाद ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरी है शिया समुदाय एकजुट हो जाय। कहा कि कांग्रेस, सपा, भाजपा सभी ने हम सबको छला है।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते कल्बे जव्बाद ने कहा कि बसपा ही प्रदेश में अच्छा शासन ला  सकती है। इसीलिए सभी एकजुट होकर मतदान करें। बोले यह चुनाव शिया वर्ग को अपने हालात को सुधारने का एक मौका दिया है। जिसे गवाने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन


चुनाव में शिया समुुदाय अपनी एकजुटता का परिचय दे। बोले एकता न होने के कारण लखनऊ में 21 सालों से हम लोगों  का जुलूस बंद था। इसलिए शिया लोगों का एक होना जरूरी है। बिखरे रहेंगे तो  हक हकूक नहीं पा सकते। कहा सपा और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू  हैं। एक मुसलमानों को डरा कर जीतता है, तो दूसरा मिलाकर जीतता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा  के कद्दावर नेता और मंत्री आजम खान पर आरोप लगाया कि वो भाजपा को जीतने में मदद करते हैं। बसपा के  साथ अब्बास अंसारी और इनका परिवार हमारा हमदर्द है। ऐसे में आप सब की एकता के ताकत की जरूरत है। बोले सपा राज में कोई विकास का कार्य नहीं  हुआ, तो कहां से काम बोलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed