फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress gears up for the 2027 Assembly elections; focuses on strengthening the organization.

Mau News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress gears up for the 2027 Assembly elections; focuses on strengthening the organization.
परदहां ​स्थित एक महाविद्यालय में कांग्रेस की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव।स्रो
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को राजीव गांधी पीजी कॉलेज परिसर में हुई। यह बैठक 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक विस्तार पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान तथा मासिक संगठनात्मक समीक्षा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित करना भी महत्वपूर्ण है। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमंगल यादव ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही गई।बैठक में 8 अगस्त को प्रयागराज में होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई।
मऊ जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और छात्र-युवा साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed