फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Conflict intensified, star campaigners will raise political temperature

तेज हुआ घमासान, स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे सियासी तापमान

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Conflict intensified, star campaigners will raise political temperature
ज्ञानपुर। कालीन नगरी यानी भदोही जिले में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होते ही सियासी घमासान तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं। खामोश मतदाताओं की वजह से उनकी बेचैनी भी बढ़ रही है। शायद यहीं वजह है कि मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के लोग हर हथकंडे अपना रहे हैं। प्रदेश स्तरीय नेताओं का तो जिले में आगमन तेज हो गया है, लेकिन स्टार प्रचारकों की जनसभाएं मार्च के पहले दिन से ही शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में सियासी तापमान बढ़ जाएगा। जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल निषाद पार्टी के विजय मिश्रा का कब्जा है। चार बार के विधायक विजय को पराजित करने के लिए सपा, बसपा और भाजपा अपने सहयोगी दल के माध्यम से पूरा जोर लगाए हुए हैं। इसी तरह भदोही विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र नाथ त्रिपाठी विधायक हैं। औराई में भाजपा के ही दीनानाथ भास्कर मैदान में हैं। इन तीनों सीटों को जीतने के लिए हर दल बेचैन हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों की मानें तो जब स्टार प्रचारक आएंगे तो समीकरण में काफी बदलाव आएगा। सभी दल मतदान तिथि के थोड़ा पहले ही जनसभाएं करना चाहते हैं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों केे जीतने के लिए भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आने की चर्चा है। इसी तरह कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी, बाजीराव खाड़े, प्रमोद तिवारी, अजय कुमार लल्लू आदि के नाम हैं। सपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, बसपा की मुखिया मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा आदि के आने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed