{"_id":"63d42a67bad49913c67acf77","slug":"conduct-regular-checking-campaign-by-campaigning-on-drug-stores-mau-news-vns6956656165-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दवाओं की दुकानों पर अभियान चलाकर नियमित चलाए चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दवाओं की दुकानों पर अभियान चलाकर नियमित चलाए चेकिंग अभियान
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि की जांच के लिए दिसंबर में 152 बार निरीक्षण के दौरान 22 नमूने लिए गए। भेजे गए जांच नमूनों में से 31 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, 18 नमूने फेल पाए गए। वहीं दवा की दुकानों की जांच में 147 औषधि विक्रेता के दुकानों की जांच की गई है। 49 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
यह बातें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामने आई। डीएम ने मिलावट की रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान की समीक्षा की। अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीते माह दिसंबर में कुल 152 निरीक्षण के दौरान 22 नमूने लिए गए। पिछले माह जांच के लिए भेजे नमूनों में से 31 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, 18 नमूने फेल पाए गए। डीएम ने फेल हुए कुल 18 नमूनों से संबंधित लोगों को नोटिस देने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिया।
बताया गया कि अपर जिला अधिकारी द्वारा कुल 9 वादों में निर्णय देते हुए 3 लाख 45 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं औषधि निरीक्षक राघवेंद्र कुमार ने बताया इस वित्तीय वर्ष में अब तक 147 औषधि विक्रेता के दुकानों की जांच की गई है। जिनमें 73 थोक एवं 74 फुटकर औषधि विक्रेता हैं। इस दौरान कुल 135 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर थोक औषधि की 24 एवं फुटकर औषधि की 25 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। नमूनों की जांच के दौरान 5 अधोमानक एवं 1 मिथ्या छाप गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अब तक बिना लाइसेंस की दुकान चलाए जाने पर 2 लाख 61 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बैठक के दौरान अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं औषधि निरीक्षक उपस्थित थे।