फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Condolences on the death of former MLA Anil Ram

पूर्व विधायक अनिल राम के निधन पर शोक

Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Condolences on the death of former MLA Anil Ram
रतनपुरा (मऊ)। रसड़ा विधान सभा के पूर्व विधायक भाजपा नेता अनिल कुमार के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों ने बैठक कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अनिल कुमार 1992 में रसडा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। उस समय रतनपुरा ब्लॉक रसड़ा विधानसभा का हिस्सा हुआ करता था। अनिल कुमार क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों एवं मृदुल व्यवहार के लिए आज भी याद किए जाते हैं। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक के रूप में अनिल कुमार की पहचान थी। वे सप्ताह से वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के निधन का समाचार सुनते ही सभी मर्माहत हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल शोक बैठक में पूर्व विधायक के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया गया। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन

जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय कुमार राजभर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रेम कुमार गौड़, विनोद कुमार गुप्त, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, पत्रकार फतेह बहादुर गुप्त, शिक्षक नेता अनिल कुमार वर्मा, मुन्ना खरवार, अच्छेलाल बागी, नरेंद्र सिंह बघेल, स्वतंत्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बैठक में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed