फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete development of personality of NSS

एनएसएस से व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास

Mon, 29 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 29 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
Complete development of personality of NSS
जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकाें के महाविद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। साथ ही जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय में चल रहे  राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर बकरी स्थित काली मंदिर की साफ सफाई किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा अंजू सिंह, पूजा, सुुमन कांदू, विवेक, लाल बहादुर आदि ने सरस्वती वंदना, नाटक, गीत आदि पेश किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय कुमार मिश्र ने कहा कि समाजसेवा ही सच्ची राष्ट्र भक्ति है। कार्यक्रम अधिकारी डा. नवीन कुमार सिंह ने कहा कि समाजसेवा के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। जागरूकता से ही एक बेहतर समाज का निर्माण्ा हो सकता है। महाविद्यालय के प्रबंधक रामविलास दुबे ने कहा कि एनएसएस से हमारे व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। संजय कुमार, सोनु दुबे, पूनम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमिला संवाददाता के अनुसार बड़रांव ब्लाक के रेयांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परमहंस मिश्र वंशराजी देवी महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजन के पांचवें दिन छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया। प्रबंधक पूजा मिश्रा, बिंदू यादव, आद्याशंकर मिश्र, रामविनय, उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे। सरसेना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चिरैयाकोट स्थित रामनवल स्मारक पीजी कालेज के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की। डा. चंद्रभान सिंह, डा. एसके सिंह, डा. राजेश कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, हरेराम सिंह, दिलीप सिंह      आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed