फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complaint reached Deputy Chief Minister, SP MP posted on X and demanded action

Mau News: उपमुख्यमंत्री तक शिकायत, सपा सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की

Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Complaint reached Deputy Chief Minister, SP MP posted on X and demanded action
मऊ। रतनपुरा सीएचसी में तैनात चिकित्सक के गायब होने के बाद भी उनकी रोजाना हाजिरी बनने के मामले में सपा सांसद राजीव राय ने शनिवार को अमर उजाला की खबर एक्स पर पोस्ट कर उपमुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर मामले में सीएमओ ने चार सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को भेजने का दावा किया है। वहीं शुक्रवार की रात में इसी अस्पताल के स्टोर से चोरों ने मेडिकल उपकरण सहित अन्य सामान चोरी कर लिए। पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने बताया कि अमर उजाला में बिना सूचना के गायब डाॅक्टर की रजिस्ट्रर में रोज लग रही हाजिरी शीर्षक से छपी खबर को अपने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री पर कार्रवाई न करने पर सवालिया निशान भी उठाया है, साथ ही उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

पोस्ट में सपा सांसद ने लिखा है कि उपमुख्यमंत्री जी आपसे पहले भी कई शिकायतें कर चुका हूं, आश्वासन तो मिलता है लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। कहा कि जो भी हो मऊ को मेडिकल माफिया नहीं बनने देंगे। सरकारी अस्पताल के डाॅक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस, दवा गायब, आयुष्मान कार्ड धारकों से वसूली करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए टीम गठित
उधर इस मामले सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि अमर उजाला द्वारा इस मामले को उजागर करने के बाद डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिनके द्वारा इस पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। बताया कि इस मामले में टीम द्वारा एक सप्ताह में रिपोर्ट उनके समक्ष दे दी जाएगी, जिसके बाद उनके द्वारा इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा।
इधर, अस्पताल में चोरी, नहीं पहुंचे फार्मासिस्ट
मऊ। रतनपुरा अस्पताल के नई बिल्डिंग में बने स्टोर रूम से ने शुक्रवार की रात चोरी हो गई। शनिवार को चोरी की जानकारी होने के बाद क्या-क्या सामान चोर ले गए यह स्पष्ट नहीं हो सका। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. भैरव पांडेय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि स्टोर इंचार्ज के शनिवार को उपस्थित न होने से चोर क्या क्या सामान ले गए हैं, उसका आंकलन नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गायब डाक्टर दूसरे दिन भी नहीं लौटे अस्पताल पर
मऊ। बिना अवकाश के गायब डाॅक्टर फैयाज अहमद के बारे में शनिवार को जानकारी लेने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि वह शनिवार को भी अस्पताल में नहीं आए हैं। उधर अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन की मनमानी का भी मामला आया। जहां गत दिनों एक्सरे प्लेट आने के बाद यहां टेक्नीशियन द्वारा एक्सरे नहीं किया जा रहा है। जबकि यहां छह माह से एक्सरे प्लेट न होने से यहां जांच बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed