{"_id":"6903a50ab0618da11b08fdeb","slug":"competitions-will-be-held-in-schools-and-colleges-mau-news-c-295-1-svns1028-135630-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्कूल-कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्कूल-कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
मऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती से जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियाें को जोड़ा जाएगा। विद्यालयों में 31 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्कूल-कॉलेजों में निबंध, भाषण, रंगोली प्रतियोगिताएं की जाएंगी। विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
जिले में 519 माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 1.90 लाख छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार से जोड़ने के लिए राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान के बारे में छात्रों को बताया जाएगा। सरदार पटेल की जयंती पर स्कूल-कॉलेजों में निबंध, भाषण, रंगोली प्रतियोगिताएं की जाएंगी। इससे छात्रों को पटेल के विचारों से जोड़ा जाएगा।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्तूबर को यूनिटी मार्च निकाला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार से जोड़ना और राष्ट्रनिर्माण में लौहपुरुष पटेल के योगदान को रचनात्मक तरीके से समझाना और उनके बीच राष्ट्रभक्ति, एकता और जिम्मेदारी का भाव जाग्रत करना है। निबंध प्रतियोगिता कक्षा नौ व उसके ऊपर के सभी छात्रों के बीच होगी। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 व 12वीं के छात्र शामिल होंगे। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छह से लेकर बारहवीं तक की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के छात्र शामिल होंगे। यह प्रतियोगिताएं सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में आयोजित होंगी। शासन के निर्देश पर विद्यालयों में तैयारी चल रही है। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि सरदार पटेल की जयंती पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।