फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Community toilet locked for two years, neither tank nor tap installed

Mau News: दो साल से सामुदायिक शौचालय में ताला, न टंकी लगी न टोंटी

Tue, 27 Aug 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Community toilet locked for two years, neither tank nor tap installed
अधिकारियों की ओर से विकास कार्यों की निगरानी करने का दावा हर प्रशासनिक बैठक में किया जाता है, लेकिन यह भी कोरा साबित हो रहा है। इसका एक उदाहरण है कोपागंज ब्लॉक के यूसुफपुर ग्राम पंचायत के रामजानकी मंदिर। यहां दो साल पहले मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय बना तो दिया गया, लेकिन इसका ताला खोलना भूल गए। अफसोस की बात है कि शिकायत के बाद भी न तो ग्राम पंचायत ने इस समस्या की ओर ध्यान दिया न ही ब्लॉक के अधिकारियों ने।
विज्ञापन

मार्च 2022 में राम जानकी मंदिर के प्रांगण में सामुदायिक शौचालय का निर्माण 5.71 लाख में बनाया गया। इसमें 4.43 लाख का भुगतान भी कर लिया गया है।लेकिन आजतक न तो सामुदायिक शौचालय का ताला खुला और न पानी की टंकी लगी और न टोंटी लगाई गई। उच्चाधिकारियों के यहां ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम और कानूनगो और लेखपाल ने इस जगह की जांच की थी, जिसमें इन शिकायतों को सही पाया गया और जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। समस्या के संबंध में ग्रामीण नीयूष राय, सुमेर राजभर, विनय राजभर, प्रेमा राजभर, पतलू आदि का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इस पर न तो ग्राम प्रधान द्वारा ध्यान दिया गया न ही ब्लॉक के जिम्मेदारों ने। मांग की जिला प्रशासन इस समस्या को संज्ञान में लेकर इसका निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed