फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Commotion for gas cylinder

सिलेंडर के लिए किया हंगामा

Sun, 21 Dec 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 21 Dec 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
Commotion for gas cylinder
कोतवाली क्षेत्र के जामडीह स्थित बाबा भारत गैस एजेंसी पर रविवार को गैस उपभोक्ताओं ने गैस न मिलने पर जमकर हंगामा किया। नाराज उपभोक्ताओं ने डिलवरी रिक्शा ट्राली को आग लगा दी।
विज्ञापन


वहीं, एजेंसी पर गैस की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। बवाल की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

घोसी-मधुबन मार्ग पर स्थित बाबा भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर रविवार की भोर से गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लग गई।

आठ बजे तक गैस एजेंसी के किसी कर्मचारी द्वारा गैस वितरण न करने तथा गैस न मिलने की जानकारी होने पर मौजूद सैकड़ाें लोग आक्रोशित हो गए।

नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी । इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने गैस वितरण के लिए रखे रिक्शा ट्राली में आग लगा दी।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बताते चलें कि बीते मंगलवार को डीएम के आदेश पर गैस एजेंसी मालिक पर डीएम के आदेश पर गैस कालाबाजारी,
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक धन लेने को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से उपभोक्ताओं को गैस नही मिल रही थी।

 बवाल के दौरान वहां पहुंचे जिला खाद्य अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद बाबा गैस एजेंसी को गैस न देने के लिए भारत गैस कंपनी को पत्र लिखा गया था।


लेकिन किसी कारण से गैस एजेंसी को मिल गया। आज ही ईमेल भेज कर क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराया जाएगा कि यहां के उपभोक्ताओं को किसी और एजेंसी से अटैच करा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed