फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   College student missing, kidnapping case registered

Mau News: कॉलेज गई छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
College student missing, kidnapping case registered
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी की मां ने किशोरी के स्कूल से देर शाम तक वापस घर न पहुंचने के बाद मंगलवार की देर शाम को उसके अपहरण की आशंका जताई। थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस देर शाम को मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसी कैमरा के फुटेज और लोगों से पूछताछ के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अंजली पुत्री शमशेर राम की दो पुत्रियां रिया (18) और अंजली (16) अपने घर से मंगलवार की सुबह बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थीं। जब दोनों कॉलेज के मेन गेट पर एक साथ पहुंची तो किशोरी अंजली कॉलेज की ड्रेस नहीं पहनी हुई थी और उसकी बड़ी बहन ड्रेस में थी।
विज्ञापन

यह देख मेन गेट पर तैनात चपरासी ने ड्रेस न पहने होने के कारण घर के लिए वापस कह कर घर भेज दिया। लेकिन किशोरी अंजली देर शाम तक घर नही पहुंची। बड़ी बहन पढ़ाई के बाद घर पहुंची तो परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की। इसके बाद देर शाम को किशोरी की मां मीरा ने थाना पहुंचकर अज्ञात कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने बताया कि अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed