फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   College manager beaten student, challan

महाविद्यालय प्रबंधक ने छात्र को पीटा, चालान

Mon, 17 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 17 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
College manager beaten student, challan
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के लाख जतन के बाद भी महाविद्यालयों में नकल कराने के लिए धड़ल्ले से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही। न देने पर छात्रों को प्रताड़ित करने के साथ मारापीटा भी जा रहा। कुछ इसी तरह की घटना कोपागंज ब्लॉक के गौरपार गौहरपुर स्थित  महाविद्यालय में देखने को मिली। जहां सुविधा शुल्क न देने वाले छात्रों की  पिटाई की गई। पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने इसकी सुचना 100  डायल पर देने के साथ थाने में महाविद्यालय के प्रबंधक के विरुद्घ प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के साथ-साथ प्रबंधक को गिरफ्तार कर उनका चालान  किया। इस दौरान छात्रों की परीक्षा भी छूट गई।
 कोपागंज विकास खंड के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में गौरपार गौहरपुर गांव में बाबा तपेश्वर नाथ महिला महाविद्यालय स्थित है। शनिवार को  सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की समाज शास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षा देने आए छात्र  प्रद्दुम्न यादव, शुभम यादव, राम सिंह, शशांक सिंह आदि  की शिकायत है कि वो परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन


  तभी महाविद्यालय के प्रबंधक ने उनसे सुविधा शुल्क की मांग किया।  छात्रों ने जब इंकार किया तो प्रबंधक ने छात्रों उनकी कपियां छीन लिया। साथ ही गाली देते हुए भगाने लगें। छात्रों की मानें तो गाली का विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की गई। इस पर परीक्षा दे रहा छात्र शशांक सिंह  ने इसकी सूचना 100 डायल को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस छात्रों के साथ प्रबंधक को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। यहां छात्रों ने पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन पुलिस उनकी तहरीर पर कोई मुकदमा नहीं दर्ज की। सीधे दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान की। इस दौरान छात्रों की परीक्षा भी छूट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर गौरापार गौहरपुर स्थित बाबा तपेश्वर नाथ महिला महाविद्यालय के प्रबंधक  हरिपाल यादव ने छात्रों के द्वारा लगाए गए आरोप को एक सिरे से  ख़ारिज कर दिया। बोले ऐसा कोई मामला ही नहीं हुआ था। जबकि सीओ अनिल कुमार और मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाल  पुलिस ने घटना की पुष्टि की।
बोले मारपीट करने के कारण छात्रों के साथ प्रबंधक का चालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed