फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   college exams from today

महाविद्यालयों की परीक्षाएं आज से

Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
college exams from today
आजमगढ़ विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक द्वितीय, तृतीय तथा स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी रविवार को पूरी हो गई। परीक्षा में लगभग 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से गठित चार सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

जिले में 195 डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष तथा एमए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं सोमवार यानि पांच जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा में 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से परीक्षाओं का संचालन होगा। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से चार सचल दस्ता का गठन किया गया है जो समस्त परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। प्रथम पाली साढ़े सात बजे से पूर्वाह्न नौ बजे तक होगी। दूसरी पाली पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। जबकि तीसरी पाली अपराह्न तीन बजे से 4.30 बजे तक होगी। पहले दिन पूर्वाह्न साढ़े सात बजे से पूर्वाह्न नौ बजे तक बीए द्वितीय वर्ष, बीए तृतीय वर्ष में संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। जबकि अपराह्न तीन बजे से साढ़े चार बजे तक बीए द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष में सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र का कहना था कि पांच जुलाई से शुरू होने वाली स्नातक द्वितीय, तृतीयवर्ष तथा एमए द्वितीय वर्ष की परीक्षा तैयारी पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन के लिए पांच संकलन केंद्र बनाया गया है। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुडी, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय तथा कृष्णा मेमोरिययल महाविद्यालय सिपाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed