फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Collectorate Bar Association extended support to the advocates

Mau News: अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन

Fri, 06 Feb 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Collectorate Bar Association extended support to the advocates
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी धरना जारी रहा। नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी और न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी धरने को समर्थन दिया। उप जिलाधिकारी ने तहसील बार के अध्यक्ष और मंत्री को पत्र लिखकर वार्ता की पेशकश की, लेकिन अधिवक्ताओं ने वार्ता से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बार संगठन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव ने भी मुहमदाबाद गोहना तहसील बार के अध्यक्ष और मंत्री को अधिवक्ताओं के आंदोलन में हर तरह का समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ता 30 जनवरी से धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की समस्या को लेकर बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से वार्ता की थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं हुई।

इस दौरान मुहम्मद खालिद जमाल, अली अकरम, राजकुमार पासवान ,महेंद्र राय, मुन्ना कुमार, राजेश सोनकर, गुलाबचंद, संजय शर्मा, मुनव्वर अहमद, विजय कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed