फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   collage

डीसीएसके पीजी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में 59 प्रतिशत सीटें फुल

Thu, 27 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
collage
मऊ। कोरोना संक्रमणकाल में जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिले में सबसे अधिक छात्र संख्या वाले डीसीएसके पीजी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में लगभग 59 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। बृहस्पतिवार से एमए प्रथम वर्ष में प्रक्रिया शुरू होगी। दो सितंबर से स्नातक तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण काल में जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में भी बदलाव दिखने लगा है। डीसीएसके पीजी कालेज में स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया होती थी। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमणकाल को देखते हुए छात्र छात्राओं की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। जिले में दो राजकीय, चार सहायता प्राप्त सहित 150 से अधिक मान्यता प्राप्त डिग्री कालेज हैं। कोरोना संक्रमणकाल में नए शिक्षा सत्र में महाविद्यालयों में बदलाव दिखने लगा है। जिले में सबसे अधिक छात्र संख्या वाले डीसीएसके पीजी कालेज में कोरोना काल के मद्देनजर ऑन लाइन एडमिशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बीए, बीएससी तथा बीकाम प्रथम वर्ष में कुल 1850 सीटें हैं। अब तक 1107 सीटें भर चुकी हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में दो सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। एमए, एमएससी में 150 सीटें हैं। 27 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगी। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। बीए, बीएससी तथा बीकाम प्रथम वर्ष में कुल 1850 सीटें हैं। अब तक 1107 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एमए, एमएससी में एडमिशन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज रतनपुरा में बीए में 420 सीटें हैं। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब तक 100 सीटें फुल हो चुुकी हैं। कालेज के प्राचार्य डॉ. आरएन मिश्रा का कहना है कि आनलाइन एडमिशन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed