{"_id":"5fe228bc8ebc3e3eb42f30f9","slug":"cold-wave-continues-life-affected-mau-news-vns564933143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः शीतलहर का प्रकोप जारी, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः शीतलहर का प्रकोप जारी, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
मऊ। जिले में ठंड का कहर जारी है। ठंड के प्रकोप से दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के नगर सहित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाते दिखाई देने लेगे है। इस समय लोगों के लिए सर्दी दूर करने का सबसे बड़ा माध्यम नगर के विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलाव हैं।
ठंड के कहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को तेज धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। ऐसे में निजी सवारी वाहनों के कम चलने से लोगों को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा है। सर्द हवा चलने से रोडवेज पर बसों की प्रतीक्षा करने वालों का बुरा हाल रहा। ठंड से अब तक दो की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद मधुबन, अमिला, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, अदरी तथा ग्रामीण इलाकों के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। लेकिन कागज पर सब कुछ ठीक चल रहा है।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। ठंड के चलते सुबह के समय पर अपने काम पर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।