फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CMO's surprise inspection, three employees found missing in CHC Kopaganj

Mau News: सीएमओ का औचक निरीक्षण, सीएचसी कोपागंज में गायब मिले तीन कर्मचारी

Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
CMO's surprise inspection, three employees found missing in CHC Kopaganj
कोपागंज सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : samvad
कोपागंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बुधवार को कोपागंज सामुदायिक केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान तीन कर्मचारी गायब मिले, इस पर सीएमओ ने उनके एक दिन एक वेतन काटने का निर्देश दिया। सीएमओ सुबह साढ़े 11 बजे उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वकील अली के साथ कोपागंज पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। एक-एक अधिकारी-कर्मचारी को सामने बुलाकर हाजिरी का सत्यापन किया। इस दौरान स्टाफ नर्स रेशमा, वार्ड बॉय छोटेलाल, एलटी अंकित यादव अनुपस्थित मिले, इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद कोल्ड चैन, प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड, आकस्मिक कक्ष, एक्स-रे कक्ष और पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। जहां-जहां कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने के आदेश दिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed