फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CMO launches special communicable disease control campaign

सीएमओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Thu, 01 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
CMO launches special communicable disease control campaign
संचारी रोगों से निपटने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर किया। सीएमओ ने कहा कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलेगा, जिसमें आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों के बारे में लोगों को करेंगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण एवं छिड़काव तथा प्रचार प्रसार किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को बुखार के मरीजों की ट्रैकिंग के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वहीं 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। एईएस, जेई के केसेज की निगरानी के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार फागिंग कराई जाएगी। इस दौरान डॉ. बीके यादव, डॉ. वकील अली, नरेन्द्र कुमार, सत्य प्रकाश यादव, रमेशचंद्र व धर्मेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed