फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM Yogi will lay the foundation stone of main fire station and sub station today

Mau News: मुख्य फायर स्टेशन, सब स्टेशन का सीएम योगी आज करेंगे शिलान्यास

Fri, 17 Apr 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will lay the foundation stone of main fire station and sub station today
मधुबन तहसील के कटघराशंकर में बनकर तैयार फायर स्टेशन। संवाद - फोटो : 1
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले को नई सौगात देंगे। मुख्य फायर स्टेशन और एक सब फायर स्टेशन का शिलान्यास करेंगे, जबकि मधुबन और अमिला में निर्मित फायर स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को मधुबन फायर स्टेशन पर आयोजित होगा। वर्तमान में जिले का मुख्य फायर स्टेशन शहर कोतवाली परिसर में संचालित हो रहा है। तीन दशक बाद इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हुई और पुलिस लाइन में 6500 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस भूखंड की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 65 मीटर है।
विज्ञापन

मुख्य फायर स्टेशन गुजरात मॉडल पर बनाया जाएगा। डिजाइन के अनुसार भवन ग्राउंड फ्लोर के साथ नौ मंजिला होगा। इसमें रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल दोनों प्रकार के भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजिडेंशियल(आवासीय) भवन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फायर सर्विस ऑफिसर सहित 40 कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था होगी।
नॉन-रेजिडेंशियल भवन में अधिकारियों के कार्यालय होंगे, जहां विभागीय दस्तावेज रखे जाएंगे। इसके अलावा दमकल वाहनों के लिए दो गैराज, उपकरणों के लिए सात स्टोर रूम और भोजन के लिए मेस का निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए 18.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

कोपागंज ब्लॉक के कसारा गांव में 1.66 बीघा भूमि चिह्नित कर ली गई है, जहां 12.80 करोड़ रुपये की लागत से ग्राउंड फ्लोर सहित छह मंजिला सब फायर स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed