फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM SABHA

सीएम के फोकस पर रहे किसान

Mon, 21 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
CM SABHA
कलेक्ट्रेट में लोक कल्याणकारी योजनाओं के शिलान्यास और लोर्कापण एवं योजनाओं के लाभार्थियों को प? - फोटो : MAU
मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यदि अपने कार्यकाल में हुए विकास को गिनाया, तो केंद्र सरकार के योगदान को बताना नहीं भूले। वहीं मातृ शक्ति के साथ किसान, मजदूर और नौजवानों के साथ खिलवाड़ करने वालों का हश्र क्या होगा, का संबोधन कर उन्होंने इशारों में माफिया को धमकी देने का काम किया। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री किसान संशोधन बिल से किसानों को होने वाले फायदे को बताना नहीं भूले। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा संशोधित किसान बिल से किसानों को लाभ ही होगा। लेकिन चंद लोगों को होने इस बिल से नुकसान होना है। इसके चलते वो इस बिल का विरोध कर किसानों को बर्गलाने का काम कर रहें हैं। बोले इस बिल के तहत कृषि मंडियां बंद नहीं होगी, किसान अपना फायदा देख जहां चाहे वहां अपने उत्पाद को बेच ही नहीं सकता, बल्कि अपने खेतों को ठेके पर देकर लाभ उठा सकता है। इस दौरान भी किसान व्ही खेत का मालिक रहेगा। यहां किसानों को बर्गलाया जा रहा कि खेल पर कब्जा हो जाएगा। तो हम स्पष्ट कर दें, कि उत्तर प्रदेश में किसान, मजदूर और नौजवानों के साथ खिलवाड़ करने वालों का हश्र तो देख ही चुके हैं। इस शब्द के साथ उनका इशारा माफिया के तरफ था।
विज्ञापन

बोले किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना अनाज सरकार के साथ किसी अन्य को भी बेचकर मुनाफा कमा सकता है। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना और उससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे में तो बताया ही, साथ ही 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रदेश के साथ साथ देख के किसानों के खातों में भेजे जाने वाली धनराशि के बारे में भी बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रदेश सरकार खाद, बीज ,कीटनाशक और भरपूर बिजली समय से दे रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को फलीभूत करने के लिए उन्हें अपने उत्पाद कहीं भी बेंचने की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग अपने हित के लिए किसानों को गुमराह करने में लगे हैं। योगी ने किसानों का आह्वान किया कि वे किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed