फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM laid the foundation stone of Nagar Panchayat office building through video conferencing

सीएम ने वीडियो कांफ्रेसिंग से किया नगर पंचायत कार्यालय भवन का शिलान्यास

Thu, 28 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
CM laid the foundation stone of Nagar Panchayat office building through video conferencing
मऊ। कोपागंज नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एक करोड़ 24 की लागत से बनने वाले नगर पंचायत कार्यालय का शिलान्यास किया। नगर पंचायत ने कुर्थीजाफरपुर में मार्ग प्रकाश ,सड़क ,पेयजल ,और अन्य विकास कार्यो के लिए 266 लाख रुपयों का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर ने कहा कि भाजपा केवल विकास के सिद्धांत को मानती है। वर्षों से कुर्थीजाफरपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही थी। भाजपा सरकार ने लोगों की आवाज सुनी और कुर्थीजाफरपुर को नगर पंचायत घोषित किया। अब जलजमाव, शौचालय, बस पड़ाव स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि वर्तमान समय में नाले की सफाई की जा रही है, ताकि वर्षा के दिनों में जलजमाव सड़कों पर न हो। इसके अलावा जल्द ही कचरा उठान की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव, जेई बलवंत सहित अने ककर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed