{"_id":"67ce81350bc1add4ea0651a5","slug":"cloud-of-smoke-rose-a-fire-broke-out-in-a-junk-warehouse-workers-ran-away-to-save-their-lives-the-fire-brig-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : उठा धुएं का गुबार, कबाड़ के गोदाम में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : उठा धुएं का गुबार, कबाड़ के गोदाम में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Mon, 10 Mar 2025 11:35 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:35 AM IST
सार
पुरानी तहसील के कबाड़ गोदाम में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम के मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कबाड़ में लगी आग से दहशत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक कबाड़ के गोदाम में सोमवार की सुबह 10:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उठता धुएं का गुब्बार 2.5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। उठता धुआं देख अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन लेकर पहुंची और 30 मिनट की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोदाम में रखा प्लास्टिक और पेपर के लाखों रुपये के कबाड़ जलकर राख हो गए। वहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने के भय ये आसपास के घरों में रहने वाले लोग तत्काल घर से बाहर निकल गए और दुकान में बैठे लोग भी भाग खड़े हुए। पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन