फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Closed tube wells should be repaired: DM

बंद नलकूपों को ठीक कराया जाए : डीएम

Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Closed tube wells should be repaired: DM
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक में अधिकारियों से जानकारी लेते डीएम अरूण कुमा? - फोटो : MAU
मऊ। जिले में नलकूप होने के बाद भी किसानों का लाभ नहीं मिल रहा है। कारण नलकूपों का बंद होना है। समस्या को दूर किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार की देर शाम कृषि, उद्यान, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं नलकूप खंड के विभाग के अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक में कहीं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में 372 नलकूप हैं, जिनमें छह बंद हैं एवं सात बिजली विभाग की कमियों के चलते नहीं चल रहे। लो वोल्टेज से मोटर जल रही है। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आम एवं अमरूद के 16 हेक्टेयर के लक्ष्य एवं पुराने बागों के अनुरक्षण के लक्ष्य को इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश जिला उद्यान अधिकारी को दिए। शहर में उद्यान विभाग द्वारा पार्क निर्माण हेतु अभी तक जमीन की उपलब्धता न होने पर इसे तलाशने को कहा। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद में अब तक 62 प्रतिशत किसानों के सत्यापन की फीडिंग हो चुकी है। वर्तमान में जिला प्रदेश में छठवें स्थान है। ईकेवाईसी का कार्य 76 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, अधिशासी अभियंता नलकूप, सहकारिता एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed