फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cleaning of drains started

नालों की सफाई शुरू कराई

Mon, 09 Jul 2018 12:41 AM IST
mau
mau Updated Mon, 09 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains started
कोपागंज नगर पंचायत की ओर से कराई जा रही नाले की सफाई। - फोटो : mau
मानसून का आगाज होने के साथ नगर पालिका मऊ और कोपागंज नगर पंचायत में नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।  बाहर से बुलाए गए मजदूर नाले की सफाई में जुट गए। पिछले दिनों हुई बाशि के दौरान इलाकों में जलभराव होने से लोग परेशानी का सामना कर रहे थे।  
विज्ञापन


 मऊ में मौजूद बड़े-बडे नालों की सफाई का कार्य युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। हालांकि कुद दिन पहले हुई बरसात से नगर का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया था। इसको देखते हुए बाहर से मजदूरों को बुलाकर सफाई कार्य नगर पालिका शुरू किया। कोपागंज संवाददाता के अनुसार,  नगर पंचायत की ओर से कसबे के नालों की सफाई शुरु कराई गई है।
विज्ञापन


नालों की सफाई उन जगहों पर भी की जा रही है, जहां पूर्व में कभी भी सफाई नहीं हो पाती थी। कोपागंज कस्बा के लोगो को सड़कों गलियों में नाली जाम होने के चलते जल जमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत की ओर से काफी संख्या में बाहरी प्रांत के महिला-पुरुष सफाई कर्मी नालों की सफाई में पिछले कई दिनों से लगाए गए हैं। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि बरसात के मद्देनजर नगर के सभी छोटे बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed