फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City Kotwal Anilchandra Tiwari, Sanjay Tripathi became Ghosi Kotwal

शहर कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी, घोसी कोतवाल बने संजय त्रिपाठी

Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
City Kotwal Anilchandra Tiwari, Sanjay Tripathi became Ghosi Kotwal
मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में दो निरीक्षक और सात उपनिरीक्षकों सहित 10 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए स्थानांतरण के अनुसार दक्षिणटोला थाने के प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है, वहीं शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को कोतवाली घोसी का प्रभार सौंपा है। इसी क्रम में कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार को थाना कोपागंज और उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव को थाना मधुबन के लिए स्थानांतरित किया है। चौकी प्रभारी कस्बा कोपागंज उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश यादव को वरिष्ठ उपनरीक्षक थाना सरायलखंसी के पद पर स्थानांतरित किया है। दोहरीघाट थाने के चौकी प्रभारी मादी सिपाह के उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव को चौकी प्रभारी बेलवाघाट थाना दक्षिण टोला, सरायलखंसी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रूपेश कुमार सिंह को कोतवाली घोसी के चौकी प्रभारी बोझी के पद पर तथा दक्षिणटोला थाना के चौकी प्रभारी बेलवाघाट के उपनिरीक्षक केसर यादव को दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी मादी सिपाह तथा कोतवाली घोसी क्षेत्र के चौकी प्रभारी बोझी के पद पर तैनात उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी को थाना सरायलखंसी के लिए स्थानांतरित किया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात रहे मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी नगर के कार्यालय में स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed