फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City equipped with 38 CCTV cameras, DM and SP tested security arrangements

Mau News: 38 सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ शहर, डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
City equipped with 38 CCTV cameras, DM and SP tested security arrangements
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार और एसपी अविनाश पांडेय ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया। मिर्जाहादीपुरा चौराहा, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा एवं बलिया मोड़ के अलावा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर सजग नजर रखने के लिए उच्च गुणवत्ता के 90 लाख रुपये के कुल 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन कैमरों की निगरानी के लिए दक्षिण टोला थाने एवं गाजीपुर तिराहे पर स्थित पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं, जहां से इन कैमरों के माध्यम से प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के साथ ही शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर जिला प्रशासन की चौकस नजर रहेगी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने दक्षिण टोला थाना में स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर तैनात कार्मिकों से उन्होंने प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों द्वारा उपलब्ध वीडियो फुटेज की क्वालिटी की जांच की। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को कैमरों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फुटेज पर सजगता से नजर रखने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से अपराध पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने में मदद भी मिलेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अरशद जमाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने नगर क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक में लगे सुरक्षा व्यवस्थापन का निरीक्षण किया। बैंक के अंदर तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को सही दिशा में लगाने की बात कही गई, जिससे ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर हो सके तथा रियल टाइम रिकार्डिंग के लिए बैंक के प्रबंधक को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों के टेबल के पास लगे इमरजेंसी सायरन बटन को हमेशा ठीक रखने के लिए निर्देशित किया गया।

बैंक चेकिंग में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर बैंक के बाहर और अंदर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन आदि को व्यापक रूप से चेक करने के तरीके बताया। कैश वैन की चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा वैन के इंचार्ज को बताया गया कि वाहन के प्रयोग करने से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि वाहन में लगा सीसीटीवी कैमरा सही ढंग से काम कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed