फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Christmas festival celebrated with great pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

Fri, 25 Dec 2020 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Christmas festival celebrated with great pomp in the district
नगर के फातिमा अस्पताल में क्रिसमस पर सजी झाँकी को देखने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में गीत गाए।नगर स्थित फातिमा अस्पताल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चर्च के बाहर सजी झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बढुआ गोदाम: क्षेत्र के ताजोपुर अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय स्थित चर्च पर क्रिसमस पर्व के अवसर पर 13वां विश्व शांति सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पल्ली पुरोहित फादर जुलियन और फादर क्रिस राज द्वारा प्रभु यीशु की प्रार्थना की गई और क्रिसमस गीत गाए गए। इस दौरान सभी धर्मो से आए धर्म गुरूओं ने धर्म सभा में भाग लेकर अपने अपने धर्मो की चर्चा करते हुए विश्व शांति की बात कही। धर्म सभा में इस्लाम धर्म गुरु मौलाना इस्तेखार के कहा कि एक दूसरे से प्रेम करे यही सच्ची मानवता है। धर्म भी हमें यही सिखाता है। इसको अपने जीवन में ग्रहण करने से विश्व शांति की कामना की जा सकती है। हिंदू धर्म गुरु अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि धर्म एक दूसरे को जोडता है तोड़ता नहीं। उन्होंने सभी धर्मो को जोड़ते हुए बताया कि मानवता एक दूसरे को जोड़ने में है। उन्होंने हिंदू धर्म को सनातन धर्म बताया। ब्रह्मकुमारी बहन बिमला ने कहा कि भगवान सर्व व्याप्त है।जहां हम विश्व को अपनी एकता, संस्कृति और सभ्यता का मिशाल देते हैं। पूरी दुनिया को हम इंसानियत की परिभाषा सिखाते हैं। इसाई धर्म गुरु फादर जुलियन ने कहा कि प्रभु आज ही के दिन ईशव के पुत्र के रूप में धरती पर आए और माता मरियम के गर्भ गौशाला में जन्म लिया। लोगों को पता चला तो लोग नतमस्तक हो गए। गायत्री परिवार के प्रमोद राय कहा कि चाहे हम किसी भी ईश्वर को मानने हो लेकिन हम सबमें प्यार, दया, करूणा हम सबमें होनी चाहिए। क्रिसमस के अवसर पर दिव्यांग लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, फादर खिसतू, एके मिश्रा, डॉ. निधि, डॉ. अनीता, मुकुंद सिंह, अनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंदारा संवाददाता के अनुसार संत जोसेफ इंटर कालेज कैथोलिक चर्च इंदारा मिशन में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस के मौके पर प्रधानाचार्य फ़ादर बी मिंज व फ़ादर इमिल मिंज ने सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया । साथ ही देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात विश्वासियों द्वारा प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाए गए। शुक्रवार को हुई विशेष प्रार्थना के दौरान बाइबिल का पाठ करते हुए फादर बी मिंज ने मसीहा समुदाय के लोगों से कहा कि प्रभु के बताए रास्ते पर चलकर ही शांति और भाईचारे को कायम किया जा सकता है। इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विश्व के कल्याण और पाप व बुराईयों की समाप्ति के लिए जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि प्रभु का संदेश है कि पाप से घृणा करो,पापी से नहीं। पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है।
विज्ञापन

क्रिसमस डे के अवसर पर एक गुहार सेवा समिति के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने मलीन बस्तियों में छोटे बच्चों के बीच केक काटा। साथ ही बच्चों को गर्म कपड़ा, उपहार आदि वितरित किया। इस मौके पर संस्था कीप्रबंधक पूजा राय, संतोष पांडेय,सूरज सूर्या, रक्षिता राय, अमरनाथ मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed