फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Christians dance to the tune of Jingle Bells

जिंगल बेल की धुन पर झूमें मसीही

Sat, 25 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Christians dance to the tune of Jingle Bells
क्रिसमस पर्व पर नगर के फातिमा अस्पताल में झांकी देखने उमड़ी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को क्रिसमसधूमधाम से मनाया गया। जिंगल बेल की धूम पर मसीही झूमते रहे। चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। लोगों ने केट काट कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर गजब का उत्साह रहा। सांता क्लॉज ने बच्चों में उपहार बांटे।ईसाई धर्मावलंबियों ने दुनिया में आने पर ईसा मसीह का स्वागत किया। उनके स्वागत में जन्मदिन का गीत गाया गया। शहर से लेकर गांवों तक उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में जाकर प्रार्थनाएं कीं और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां भी दीं। आकर्षक ढंग से सजाए गए गिरजाघरों में तड़के से ही मसही लोग प्रार्थना के लिए जुटने लगे थे। ठंड के बावजूद उत्साह से लबरेज बच्चे और युवाओं ने जमकर मस्ती की। केक काटा गया और सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए। जिंगल बेल की गूंज से चर्च और घर गूंजते रहे। उधर बाजारों में गहमागहमी रही। अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक-दूसरे को बधाई दी। फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर, मोबाइल आदि के माध्यम से अपने प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। बढुआगोदाम : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed