फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three killed, five injured in accidents

दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Tue, 20 Nov 2018 11:28 PM IST
mau
mau Updated Tue, 20 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three killed, five injured in accidents
दुर्घटना के बाद गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मऊ। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए पांच हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



चिरैयाकोट : थाना क्षेत्र के सरसेना गांव में किसान श्याम देव सिंह का खेत उसी गांव का निवासी संजय चौहान (35) पुत्र हरिहर ट्रैक्टर से जोत रहा था। इसी दौरान पिछले पहिए में कुछ फंस गया। संजय ने स्टेयरिंग सीट पर बैठे बैठे ही उसे निकालने की कोशिश की तो वह गिर गया और पहिए की नीचे आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इसी थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर मानपुर मार्ग के पास मंगलवार की शाम पांच बजे थाना क्षेत्र के तेनुवा गांव निवासी मनीषा (22) पुत्री रामजीत पाल कसबे में कोचिंग पढ़कर वापस साइकिल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानपुर के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवारों ने उसे ठोकर मार दिया। इस घटना में मनीषा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि बाइक सवार अमिरहा गांव निवासी अर्जुन (22) पुत्र राम सूरत भी घायल हो गया।

घोसी :  कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय पीजी कालेज से दक्षिण तरफ एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक सवार अहमदपुर असना निवासी अनस (16) पुत्र नेहाल और इरफान घायल हो गए। दोनोें को अस्पताल पहुंचा गया।   

बढुआ गोदाम : आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना और उसी गांव का निवासी श्रीकांत (45) पुत्र सुखारी बाइक से अपने घर से अपनी ननिहाल मऊ जिले के गोठा गांव जा रहा था। मादी बाजार के पास सड़क निर्माण के लिए गिराई गई गिट्टी पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।

दुर्घटना में उसके सर पर गंभीर चोट आई। उसे दोहरीघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रीकांत की दो लड़कियां और एक लड़का है।

वहीं, रानीपुर थाना क्षेत्र के तेँदुली गांव निवासी हरिनाथ यादव (40) पुत्र स्व. मोती चंद बाइक से मऊ आ रहा था। मुंशीपुरा ओवरब्रिज के ऊपर अनियंत्रित जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सडक जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों ने समझा बुझाकर जाम हटवाया।


वलीदपुर :  मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के सैदपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अफजल (32) पुत्र मुन्ना कुरैशी बाइक से किसी काम से शहीद चौक बस स्टेशन गया था। जहां से रात 10 बजे वापस लौट रहा था कि पीछे से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे बाइक सवार मोहम्मद घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed