फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children reached school, welcomed by applying tilak

स्कूल पहुंचे बच्चे, तिलक लगाकर किया स्वागत

Mon, 01 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Children reached school, welcomed by applying tilak
मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय टंडवा चौबेपुर के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को माला प? - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना के चलते ग्यारह माह तक बंद रहने के बाद सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खुले तो बच्चों से स्कूल परिसर गुलजार हो गए। कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को बारी-बारी से स्कूलों में प्रवेश कराया गया। पहले की तरह प्रार्थना हुई और कक्षाएं चलीं। स्कूलों को गुब्बारों से सजाया गया था। तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। माहौल उत्सव जैसा था।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों समेत अन्य बोर्डों से संबद्ध 1563 प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग पांच लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते गत वर्ष मार्च से ही प्राथमिक विद्यालय बंद चल रहे थे। ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही थीं लेकिन बच्चे घरों में सिमट कर ऊब रहे थे। विद्यालयों में दोस्तों के साथ पढ़ाई का जो उत्साह था वह नहीं नजर आ रहा था। सरकार ने जब एक मार्च से प्राथमिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया तो बच्चे ही नहीं अभिभावक भी खुश हो गए थे। सोमवार को स्कूल खुले तो अभिभावकों ने अपने बच्चों को मास्क लगवा कर भेजा। उधर करीब एक साल बाद स्कूल खुलने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी तैयारी कर ली थी। बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए स्कूलों को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। दीवारों पर टीएलएम पेंटिंग की गई थी। साफ सफाई की व्यवस्था थी। बच्चे स्कूल पहुंचे तो फूलमाला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अंदर जाने दिया गया और प्रार्थना कराई गई। कक्षाओं में भी दूर-दूर बच्चे बैठाए गए थे। शेड्यूल के अनुसार पहले दिन सिर्फ पहली, पांचवीं कक्षाएं संचालित र्हुइं। लंबे समय बाद विद्यालय पहुंचने पर बच्चे काफी खुश दिख रहे थे। वहीं शिक्षक भी प्रसन्नचित नजर आए। आईसीएसई, सीबीएसई विद्यालयों में भी पढ़ाई हुई।
विज्ञापन

कोपागंज: प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को पहुंचे बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराते हुए बच्चों को कक्षाओं में भेजा गया। क्षेत्र के पूरा मारुफपुरा प्राइमरी पाठशाला तथा कोपाकोहना स्थित प्राथमिक विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया था। उत्सव जैसा माहौल रहा। रानीपुर: ब्लाक क्षेत्र के बड़ागांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में पहले दिन पहली और पांचवीं क्लास के बच्चों को शिक्षकों ने तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कक्षा एक में 51 में 24, कक्षा 5 में 47 में 22 बच्चे विद्यालय आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को कक्षाओं में भेजा
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय के गेट पर ही बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें कक्षाओं में भेजा गया। रणधीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैकवारेडीह में बच्चे मास्क लगा कर विद्यालय आए थे। सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी। कंपोजिट विद्यालय में पहले दिन 45 बच्चे आए। गेट पर बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराए गए और थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed